रेलवे स्टेशन के पीछे 10 किलो से अधिक गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 5.17 लाख का मादक पदार्थ जब्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता : अनादि पांडेय
रायपुर ACGN :- राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गुढ़ियारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 किलो 345 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 17 हजार 250 रुपये बताई गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) दीपमाला कश्यप के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना गुढ़ियारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पीछे काली मंदिर के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है।
सूचना पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर संदिग्ध युवक को पकड़कर उसके बैग की तलाशी ली गई, जिसमें 10 किलो 345 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दौलत सहारे निवासी तुलसी नगर, गुढ़ियारी, रायपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 290/2026 के तहत नारकोटिक ड्रग्स एवं साइकोट्रॉपिक पदार्थ अधिनियम की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी :
दौलत सहारे, पिता स्व. संजय सहारे, उम्र 32 वर्ष, निवासी तुलसी नगर, थाना गुढ़ियारी, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


