नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अपराधियों पर उत्तर ज़ोन पुलिस का शिकंजा, एक दिन में 80 पर कार्रवाई; डीसीपी ने किया पैदल मार्च – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अपराधियों पर उत्तर ज़ोन पुलिस का शिकंजा, एक दिन में 80 पर कार्रवाई; डीसीपी ने किया पैदल मार्च

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता : अनादी पांडेय

रायपुर ACGN :- राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तर ज़ोन पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों और कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 80 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं पुलिस उपायुक्त (उत्तर ज़ोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप ने अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


यह विशेष अभियान पुलिस उपायुक्त (उत्तर ज़ोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना रहा।
पैदल मार्च के दौरान उत्तर ज़ोन के विभिन्न संवेदनशील इलाकों, प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही क्षेत्र में नियमित गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।
विशेष अभियान के तहत प्रतिबंधात्मक धाराओं 170/126 एवं 135(3) के अंतर्गत 32 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत 18 प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला पंजीबद्ध किया गया। इसके अतिरिक्त 29 व्यक्तियों को बाउंडओवर की कार्रवाई के दायरे में लिया गया।
रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों, असामाजिक तत्वों और कानून-व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। आम नागरिकों की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now