‘राम के नाम पर वोट, लेकिन चढ़ावे पर चुप्पी क्यों?’ कोरबा में कांग्रेस का तीखा हमला, केंद्र व राज्य सरकार से मांगा जवाब
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कोरबा ACGN :- भगवान श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित करोड़ों रुपये के चढ़ावे और वित्तीय प्रबंधन को लेकर कांग्रेस ने रविवार को प्रदेशव्यापी पत्रकार वार्ता के माध्यम से केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी को कठघरे में खड़ा किया। कोरबा जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि सवाल भगवान श्रीराम पर नहीं, बल्कि उनके नाम पर जुटी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और उस पर होने वाली जवाबदेही का है।

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा भगवान श्रीराम के नाम पर वोट मांगती है और राम मंदिर को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताती है, लेकिन जैसे ही चढ़ावे, ऑडिट और वित्तीय पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं, सरकार और भाजपा मौन हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि यदि सब कुछ पारदर्शी है तो सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में जांच कराने और पूरी ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक करने से डर कैसा?
जयसिंह अग्रवाल ने आरोप लगाया कि पूरे मामले में केवल छोटे कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि करोड़ों रुपये की व्यवस्था बिना उच्च स्तर की निगरानी के संभव नहीं हो सकती। उन्होंने सवाल उठाया कि स्टॉक रजिस्टर, डिजिटल रिकॉर्ड, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था और ऑडिट की अंतिम जवाबदेही आखिर किसकी थी? यदि कोई अनियमितता नहीं हुई तो पिछले वर्षों का पूरा रिकॉर्ड देश के सामने क्यों नहीं रखा जा रहा है?

उन्होंने मीडिया की स्वतंत्रता का मुद्दा भी उठाते हुए आरोप लगाया कि इस विषय से जुड़ी खबरों को दबाने की कोशिश की गई। उनका कहना था कि जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोटा पहुंचे थे, तब भी समाचारों को प्रमुखता से प्रकाशित नहीं होने दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आलोचनात्मक खबरों को दबाकर केवल अपनी छवि चमकाने का प्रयास कर रही है।
पूर्व मंत्री ने विधानसभा का हवाला देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस विषय पर चर्चा की मांग की, लेकिन यह कहकर चर्चा से इंकार कर दिया गया कि यह छत्तीसगढ़ का विषय नहीं है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि जब राम मंदिर निर्माण का गुणगान करने के लिए विधानसभा में घंटों चर्चा हो सकती है, तो अब कथित अनियमितताओं पर चर्चा से बचना दोहरे मापदंड को दर्शाता है।

कांग्रेस ने मांग की कि पूरे मामले की सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में अथवा स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और दोषी चाहे किसी भी पद पर हो, उसके विरुद्ध समान कानूनी कार्रवाई की जाए। पार्टी का कहना है कि “राम किसी दल की जागीर नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था हैं और आस्था का सबसे बड़ा सम्मान पारदर्शिता एवं जवाबदेही से ही होता है।”
पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर, मनोज चौहान, पूर्व विधायक रामपुर सहित कांग्रेस के सभी जिला, मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी, तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


