नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खनिज अनुसंधान को नई उड़ान: सीएमडीसी और जेएनएआरडीडीसी के बीच ऐतिहासिक एमओयू – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

खनिज अनुसंधान को नई उड़ान: सीएमडीसी और जेएनएआरडीडीसी के बीच ऐतिहासिक एमओयू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

क्रिटिकल मिनरल्स के वैज्ञानिक विकास, मूल्य संवर्धन और आधुनिक तकनीकों के उपयोग को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर ACGN:- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “क्रिटिकल मिनरल मिशन” और “आत्मनिर्भर भारत” के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र (जेएनएआरडीडीसी), नागपुर के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।


यह समझौता सीएमडीसी के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, खनिज साधन विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद तथा प्रबंध संचालक श्री रजत बंसल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। एमओयू के माध्यम से वैज्ञानिक अनुसंधान, खनिज संसाधनों के मूल्य संवर्धन, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और क्रिटिकल मिनरल्स के विकास को नई दिशा मिलेगी। इससे राज्य की खनिज संपदा का योजनाबद्ध और वैज्ञानिक उपयोग सुनिश्चित करते हुए औद्योगिक विकास एवं रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।


एमओयू आदान-प्रदान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय खान ब्यूरो के कंट्रोलर जनरल एवं जेएनएआरडीडीसी के निदेशक श्री पंकज कुलश्रेष्ठ ने अनुसंधान आधारित खनिज विकास और संस्थागत सहयोग को भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह साझेदारी देश के खनिज क्षेत्र में दूरगामी परिणाम देगी। भारतीय खान ब्यूरो के कंट्रोलर ऑफ माइंस डॉ. बी.एल. गुर्जर ने भी सीएमडीसी और खनिज साधन विभाग के समन्वय की सराहना की।


कार्यक्रम में सीएमडीसी के महाप्रबंधक श्री यू.के. कुरैशी ने निगम की 25 वर्षों की उपलब्धियों, संचालित परियोजनाओं तथा भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं रीजनल कंट्रोलर ऑफ माइंस श्री प्रेम प्रकाश ने सीएमडीसी की टिन एवं कोरंडम परियोजनाओं को रोजगार सृजन और पारदर्शी खनन व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
जेएनएआरडीडीसी के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. उपेंद्र सिंह ने बताया कि संस्थान रेड मड से गैलियम और वैनेडियम तथा बॉक्साइट के उप-उत्पादों से स्कैंडियम की पुनर्प्राप्ति पर अनुसंधान कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे शोध भारत को क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
एमओयू का औपचारिक आदान-प्रदान भारतीय खान ब्यूरो के कंट्रोलर जनरल एवं जेएनएआरडीडीडीसी के निदेशक श्री पंकज कुलश्रेष्ठ तथा सीएमडीसी के मुख्य महाप्रबंधक श्री संजय कनकने ने वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया। स्वागत उद्बोधन देते हुए श्री कनकने ने इसे खनिज अनुसंधान, नवाचार और सतत विकास की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खनिज क्षेत्र में हुई यह पहल प्रदेश की प्राकृतिक संपदा के वैज्ञानिक प्रबंधन, मूल्य संवर्धन और आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देगी। इससे न केवल प्रधानमंत्री के क्रिटिकल मिनरल मिशन और आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती मिलेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक प्रगति को भी नई गति प्राप्त होगी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now