नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गाली-गलौच से भड़का खूनी गुस्सा! घर की छत पर युवक की बेरहमी से हत्या, दो आरोपी हिरासत में – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गाली-गलौच से भड़का खूनी गुस्सा! घर की छत पर युवक की बेरहमी से हत्या, दो आरोपी हिरासत में

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकलतरी की घटना, ईंट और हंसिया से हमला, पुलिस कर रही मामले की जांच

बिलासपुर ACGN:- रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकलतरी में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान इंद्रप्रकाश उर्फ गोलू भार्गव (35 वर्ष), पिता स्वर्गीय सारधा भार्गव, निवासी नीम चौक, अकलतरी के रूप में हुई है। उसका शव घर की छत पर मिला, जहां चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। घटनास्थल से एक ईंट और धारदार हंसिया भी बरामद हुआ है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में अमित कुमार सोनवानी (19 वर्ष) एवं सुधीर सोनवानी (26 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम अकलतरी को हिरासत में लिया है। गिरफ्तारी के समय दोनों आरोपी अत्यधिक नशे की हालत में थे।


पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक उनके घर के सामने गाली-गलौच कर रहा था, जिससे गुस्से में आकर उन्होंने उस पर हमला कर दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के होश में आने के बाद घटना के वास्तविक कारण और पूरे घटनाक्रम के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

फिलहाल रतनपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह पुलिस विवेचना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now