ऑपरेशन अंकुश के तहत जुए पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, पुसौर और पूंजीपथरा में 5 जुआरी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
नगदी, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल और जुआ सामग्री जब्त, छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत कार्रवाई
रायगढ़ ACGN:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस द्वारा जिलेभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत थाना पुसौर एवं थाना पूंजीपथरा पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी, दो मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई है।

थाना पुसौर पुलिस को 17 जुलाई को सूचना मिली कि ग्राम कठली के बड़े तालाब की मेड़ पर खुड़खुड़िया (झंडी-मुंडी) जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से भाग निकले, जबकि दिनेश कुमार चौधरी (35), उमाकांत निषाद (25) एवं कमलेश निषाद (19) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से कुल एक हजार रुपये नगद, दो हीरो मोटरसाइकिल, एक वीवो मोबाइल फोन, छह खुड़खुड़िया गोटियां, छह झंडी-मुंडी पट्टियां तथा एक बांस की टोकरी बरामद की गई। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

इसी अभियान के तहत 18 जुलाई को थाना पूंजीपथरा पुलिस ने सुनील इस्पात, चिराईपानी के पास स्टाइगर जुआ खिलाए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पंकज शर्मा (27) एवं रिषभ बाजपेई (23) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से तीन स्टाइगर गोटियां और 500 रुपये नगद बरामद किए गए। सार्वजनिक स्थान पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खिलाने के आरोप में दोनों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑपरेशन अंकुश के तहत जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


