न्यायालय परिसर में हंगामा और शासकीय कार्य में बाधा, मुख्य आरोपी अमृत डहरिया गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कोर्ट परिसर में धक्का-मुक्की, पुलिस से अभद्रता और न्यायालयीन कार्य में बाधा डालने के मामले में सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई
बिलासपुर ACGN:- बिलासपुर पुलिस ने न्यायालय परिसर में शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की, अभद्र व्यवहार एवं कानून-व्यवस्था भंग करने के मामले में मुख्य आरोपी अमृतदास डहरिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार 15 नवंबर 2025 को थाना तखतपुर के अपराध क्रमांक 645/2025 में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के एक आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए विशेष न्यायालय (एट्रोसिटी), बिलासपुर में प्रस्तुत किया गया था। इसी दौरान अमृत डहरिया और उसके अन्य साथियों ने कथित रूप से एकराय होकर न्यायालय परिसर में हंगामा किया तथा बलपूर्वक धक्का-मुक्की करते हुए शासकीय एवं न्यायालयीन कार्य में बाधा उत्पन्न की।
आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार और अश्लील गाली-गलौज की गई। साथ ही आरोपी को बाहर निकालने की मांग करते हुए जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई।
घटना के संबंध में प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन, बिलासपुर में प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 221, 132, 296 एवं 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी अमृतदास डहरिया (पिता तारणदास डहरिया), उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बेलसरी, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर को 18 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर थाना सिविल लाइन लाया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्य, न्यायालयीन प्रक्रिया अथवा कानून-व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर एवं निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़, हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


