नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कटघोरा पुलिस को बड़ी सफलता, राज ज्वेलर्स डकैती का मास्टरमाइंड कर्नाटक से गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कटघोरा पुलिस को बड़ी सफलता, राज ज्वेलर्स डकैती का मास्टरमाइंड कर्नाटक से गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

दिनदहाड़े हुई बहुचर्चित डकैती के तीसरे और मुख्य आरोपी को कर्नाटक से दबोचा, तीनों आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में

कोरबा ACGN:- कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में कटघोरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस वारदात के फरार तीसरे एवं कथित मास्टरमाइंड आरोपी विष्णु राठिया को कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कोरबा जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम जिल्गा का निवासी बताया गया है और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।
जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कटघोरा) नीतीश ठाकुर तथा एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने थाना प्रभारी एम.बी. पटेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। पुलिस की सतत निगरानी, तकनीकी जांच और साइबर सेल की सहायता से आरोपी की लोकेशन कर्नाटक के श्री सत्य साईं जिले के हिंदूपुर क्षेत्र में चिन्हित की गई, जहां वह एक कंपनी में काम करते हुए छिपा हुआ था। स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विष्णु राठिया ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाई थी। वारदात के दौरान वह कथित रूप से युवती के वेश में राज ज्वेलर्स पहुंचा, जिससे किसी को उस पर संदेह न हो। इसके बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।
इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीसरे आरोपी की तलाश जारी थी। जांच में यह भी सामने आया कि तीनों आरोपी पहले जेल में बंद रह चुके थे, जहां उनकी आपस में पहचान हुई थी। जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने कथित रूप से आर्थिक लाभ के उद्देश्य से डकैती की योजना बनाई।
पुलिस ने बताया कि डकैती में लूटा गया सामान पहले ही धरमजयगढ़ क्षेत्र से बरामद किया जा चुका है। आरोपी विष्णु राठिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 237/26 में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी कर उसे कोरबा लाया गया है, जहां उससे मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ इस बहुचर्चित डकैती कांड के खुलासे में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now