नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जन-जागरण की अलख जगातीं ज्योति सराफ : समाज परिवर्तन की सशक्त प्रेरक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जन-जागरण की अलख जगातीं ज्योति सराफ : समाज परिवर्तन की सशक्त प्रेरक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

शांति सोनी के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति, जल संरक्षण और मासिक धर्म स्वच्छता जैसे अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने में निभा रहीं अहम भूमिका

बिलासपुर ACGN:- समाज में सकारात्मक परिवर्तन तभी संभव होता है, जब शिक्षा केवल कक्षाओं तक सीमित न रहकर जन-जागरण का माध्यम बने। इसी उद्देश्य को साकार करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरदा की व्याख्याता श्रीमती ज्योति सराफ वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती शांति सोनी के मार्गदर्शन में विभिन्न जन-जागरूकता अभियानों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
श्रीमती शांति सोनी द्वारा संचालित “नशा छोड़ो – जीवन जोड़ो”, “जल संचयन–जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण” तथा “मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन एवं जागरूकता” जैसे जनहितकारी अभियानों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने में ज्योति सराफ ने प्रेरक सहयोगी के रूप में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा ग्रामीण समुदाय के बीच लगातार संवाद स्थापित कर इन अभियानों को सामाजिक जनआंदोलन का स्वरूप देने में सक्रिय भूमिका निभाई।


नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत उन्होंने युवाओं को व्यसन के दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। हस्ताक्षर अभियान, जनसंवाद, जागरूकता कार्यक्रम और प्रेरक गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाया गया।

जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के दौरान उन्होंने वर्षा जल संचयन, जल की प्रत्येक बूंद के महत्व तथा वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक किया। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश देकर पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने का प्रयास किया।


मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी उन्होंने संकोच की बाधाओं को दूर करते हुए किशोरियों एवं महिलाओं को वैज्ञानिक एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई। उनके प्रयासों से अनेक बालिकाओं और महिलाओं में स्वच्छता, स्वास्थ्य तथा आत्मविश्वास के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हुई।
इन अभियानों की सफलता के पीछे जहां श्रीमती शांति सोनी का दूरदर्शी नेतृत्व, सतत मार्गदर्शन और समाज के प्रति समर्पित दृष्टिकोण है, वहीं ज्योति सराफ जैसी समर्पित शिक्षिकाओं का अथक परिश्रम इन प्रयासों को धरातल पर साकार करने का आधार बना है। दोनों शिक्षिकाओं की यह सहभागिता इस बात का प्रेरक उदाहरण है कि शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व का समन्वय समाज में स्थायी परिवर्तन ला सकता है।
आज यह जन-जागरण अभियान विद्यालय की सीमाओं से निकलकर समाज में सकारात्मक चेतना की मजबूत धारा बन चुका है। श्रीमती शांति सोनी के नेतृत्व और श्रीमती ज्योति सराफ के समर्पित सहयोग से यह अभियान सामाजिक जागरूकता, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभर रहा है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now