सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों से निखर रही विद्यार्थियों की प्रतिभा, व्याख्याता शांति सोनी की पहल बनी प्रेरणा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमंद में वर्षभर आयोजित हो रही रचनात्मक गतिविधियां, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप विद्यार्थियों का हो रहा सर्वांगीण विकास।
बिलासपुर ACGN:- विकासखंड बिल्हा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमंद में विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास को ध्यान में रखते हुए सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों का नियमित एवं प्रभावी संचालन किया जा रहा है। विद्यालय की सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी एवं व्याख्याता श्रीमती शांति सोनी के मार्गदर्शन में वर्षभर विभिन्न रचनात्मक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिलती है।

विद्यालय में राष्ट्रीय पर्वों, महान विभूतियों की जयंती एवं पुण्यतिथि, विशेष दिवसों तथा विभिन्न शैक्षणिक अवसरों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा नैतिक मूल्यों का विकास किया जा रहा है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप प्रत्येक शनिवार को बैगलेस डे के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए आनंददायी एवं अनुभवात्मक शिक्षण गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इन गतिविधियों में नृत्य, संगीत, लोकगीत, लोकनृत्य, भाषण, वाद-विवाद, नाटक, कविता पाठ, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, हस्तकला, विज्ञान एवं भाषा आधारित रचनात्मक प्रतियोगिताएं शामिल रहती हैं। इन आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है तथा उनमें सीखने के प्रति उत्साह बढ़ता है।
व्याख्याता श्रीमती शांति सोनी ने बताया कि इन गतिविधियों का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें उचित मंच उपलब्ध कराना है। नियमित अभ्यास एवं मंचीय प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संप्रेषण कौशल, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, रचनात्मक सोच, अनुशासन तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

विद्यालय में लगातार किए जा रहे इन प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ-साथ सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


