नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर दिया विशेष जोर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
निष्पक्ष पुलिसिंग, त्वरित शिकायत निराकरण और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
सूरजपुर ACGN :- सूरजपुर जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को जिला पुलिस कार्यालय सूरजपुर में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में सभी अधिकारियों ने अपना परिचय देते हुए अपने-अपने कार्यक्षेत्र एवं जिम्मेदारियों की जानकारी दी। वर्ष 2018 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी योगेश कुमार पटेल इससे पूर्व अंबिकापुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही तथा बालोद जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, सीएसपी बेनार्ड कुजूर, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, डीएसपी अजाक रीता नीलम कुजूर सहित सभी थाना-चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, सड़क दुर्घटनाओं, ब्लैक स्पॉट, लंबित एवं अनसुलझे मामलों, शिकायतों के निराकरण तथा जिले की सामाजिक, राजनीतिक एवं भौगोलिक परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी और दिखाई देने वाले प्रयास किए जाएं। मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने पर सख्ती से कार्रवाई की जाए तथा राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर खराब होकर खड़े भारी वाहनों को तत्काल हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए ट्रांसपोर्टरों एवं वाहन मालिकों के साथ बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए तथा प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्ष, त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित हो। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने, पुराने एवं अनसुलझे मामलों का शीघ्र निराकरण करने तथा आम नागरिकों का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


