रथयात्रा पर यूपीएमएस का सेवा कार्य, श्रद्धालुओं में बूंदी प्रसाद का वितरण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलांगीर, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- पवन अग्रवाल
अत्यधिक वर्षा के कारण मसाला खिचड़ी वितरण स्थगित, श्रद्धालुओं को बूंदी प्रसाद वितरित कर की गई सेवा
बलांगीर ACGN:- भगवान श्री जगन्नाथ की पवित्र रथयात्रा के अवसर पर उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन (यूपीएमएस), बलांगीर शाखा की ओर से समलेश्वरी मंदिर चौक स्थित शांति इंटरप्राइजेस में श्रद्धालुओं के बीच बूंदी प्रसाद का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) संजय अग्रवाल (अन्नू) के व्यवसायिक प्रतिष्ठान शांति इंटरप्राइजेस में आयोजित किया गया, जिसमें बलांगीर के पूर्व विधायक नरसिंह मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अत्यधिक वर्षा एवं प्रतिकूल मौसम को देखते हुए पूर्व निर्धारित मसाला खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। सम्मेलन के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया। इसके बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बूंदी प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की।

कार्यक्रम में बलांगीर शाखा अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, सचिव कन्हैया लाल अग्रवाल, प्रांतीय सम्मेलन के वरिष्ठ सदस्य नकुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए नरेंद्र जैन, समाज सुधार संयोजक मोहन अग्रवाल, सह-संयोजक गजानन अग्रवाल, प्रांतीय मीडिया प्रभारी एवं पत्रकार पवन अग्रवाल सहित प्रांतीय एवं जिला शाखा के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर पदाधिकारियों ने सहयोग करने वाले सभी समाजबंधुओं, स्वयंसेवकों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


