टीम चरक धर्म संवाहक ने निभाया सामाजिक उत्तरदायित्व, विधवा महिला का कराया पुनर्विवाह
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
निर्धन विधवा महिला को मिला नया जीवन, टीम चरक और मातृ शक्ति की पहल बनी समाज के लिए प्रेरणा
कोरबा ACGN :- सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए टीम चरक धर्म संवाहक एवं मातृ शक्ति ने एक निर्धन विधवा महिला के पुनर्विवाह का सफल आयोजन कर समाज के सामने मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश की। राजीव नगर झाबर निवासी सोनी देवी, जिनके पति का निधन हो चुका था और जो अपने पुत्र के साथ अपनी बहनों के आश्रय में जीवन व्यतीत कर रही थीं, उनके पुनर्विवाह की जिम्मेदारी टीम चरक ने अभिभावक की भूमिका निभाते हुए उठाई।

टीम के प्रयासों से श्री गणेश सिंह एवं सोनी देवी का विवाह भारतीय परंपराओं एवं वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार सर्वमंगला मंदिर में संपन्न कराया गया। इससे पूर्व दोनों पक्षों द्वारा न्यायालय के समक्ष आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया भी पूरी की गई। पंडित की उपस्थिति में विधि-विधान से विवाह सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर टीम चरक धर्म संवाहक के सदस्यों एवं मातृ शक्तियों ने स्वेच्छानुदान कर नवदंपति को गृहस्थ जीवन के लिए आवश्यक सामग्री एवं आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में उमा जायसवाल, शिवकुमारी यादव, प्रियांशु देवी, श्यामसुन्दरी, इन्द्राणी साहू, चमेली राजपूत, सुमित्रा देवी, वृंदा महंत, बृहस्पति देवी, शिखा सोनी, समरीन महंत, रविवारी, महिमा, नीलम राय, जाम बाई, तारा बाई, रेखा सहित अनेक मातृ शक्तियाँ उपस्थित रहीं।

वहीं संस्थापक सदस्य सत्यप्रकाश मिश्रा, मृणाल रॉय, संदीप गायकवाड़ (पुणे), प्रशांत मिश्रा, अमित गुप्ता, टिकेंद्र सिंह, दुर्गा स्वर्णकार, लक्ष्मण वैष्णव, अरुण शुक्ला, संदीप शुक्ला, दुर्गेश क्षत्रिय, गणेश राम साहू सहित टीम चरक धर्म संवाहक के अनेक सदस्यों ने इस पुनीत कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। उपस्थित लोगों ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए टीम चरक के प्रयासों की सराहना की।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































