धरमजयगढ़ तहसील में ‘सेवा सेतु’ या ‘परेशानी का सेतु’?
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
कार्यालय पर ताला, कुर्सियां खाली… धूप में भटकते ग्रामीण, आखिर जिम्मेदार कौन?
धरमजयगढ़ तहसील में शासन की महत्वाकांक्षी ‘सेवा सेतु’ योजना सवालों के घेरे में है। जिस केंद्र को आम जनता और प्रशासन के बीच सुविधाओं का सेतु बनना था, वहीं अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनने का आरोप लग रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यालयीन समय में भी कई बार सेवा सेतु केंद्र बंद मिलता है। आय, जाति, निवास और अन्य जरूरी दस्तावेज बनवाने पहुंचे ग्रामीण घंटों इंतजार करने के बाद निराश लौट रहे हैं। दूर-दराज़ से किराया खर्च कर आने वाले लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि सेवा केंद्र समय पर संचालित नहीं हो रहा है तो इसकी निगरानी कौन कर रहा है? क्या संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी या फिर ग्रामीणों की परेशानी यूं ही जारी रहेगी?
ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार की योजनाएं कागजों में तो प्रभावी दिखाई देती हैं, लेकिन धरातल पर लापरवाही के कारण उनका लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और सेवा सेतु केंद्र को नियमित रूप से संचालित कराने की मांग की है।
(यदि प्रशासन का पक्ष प्राप्त होता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


