नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ढाबा संचालक को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश, छह आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ढाबा संचालक को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश, छह आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सीसीटीवी फुटेज को लेकर हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप, बटनदार चाकू के साथ पहुंचे आरोपियों ने ढाबे में मचाया उत्पात, सकरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बिलासपुर ACGN:- बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में एक ढाबा संचालक को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज देखने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आधा दर्जन युवक ढाबे पर पहुंचकर संचालक और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे तथा कथित रूप से पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी इस्माइल खान उर्फ सोनू (31 वर्ष), निवासी भूण्डा, थाना कोटा ने 15 जुलाई 2026 को सकरी थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई की रात संकेत कुमार जायसवाल अपने साथियों के साथ उनके ढाबे पर भोजन करने आया था। अगले दिन वह अपने साथियों के साथ दोबारा ढाबे पहुंचा और दावा किया कि उसका मोबाइल वहीं छूट गया है। मोबाइल की तलाश के लिए उसने ढाबे का सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग की।
प्रार्थी ने अपना मोबाइल देकर लगभग 45 मिनट तक सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखने दी। फुटेज में मोबाइल दिखाई नहीं देने पर आरोपी आर्यन दुबे भड़क गया और ढाबे में कार्यरत मिस्त्री विनोद कुमार टोंडे के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कर्मचारी समीर साहू ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया, लेकिन दोनों पक्षों के बीच रंजिश कायम हो गई।
पुलिस के अनुसार 15 जुलाई की सुबह लगभग 10:20 बजे संकेत कुमार जायसवाल और आर्यन दुबे अपने चार अन्य साथियों के साथ दोबारा ढाबे पहुंचे। सभी ने मिलकर प्रार्थी और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए ढाबा संचालक तथा ढाबे में पेट्रोल छिड़ककर लाइटर से आग लगाने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने बटनदार चाकू एवं अन्य घातक हथियार दिखाकर दहशत फैलाने की भी कोशिश की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सकरी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 661/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के प्रावधानों में मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने सभी छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू, अन्य सामग्री तथा महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में संकेत कुमार जायसवाल उर्फ छोटू, राजवीर बाबरा, लारेन फ्रांसिस, राहुल गहरवरिया, आर्यन दुबे उर्फ तुषार तथा राहुल श्रीवास्तव शामिल हैं। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
सकरी थाना पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now