कांग्रेस ने संगठन विस्तार को दी गति, 10 मंडल कांग्रेस कमेटियों में प्रभारी-सह प्रभारी नियुक्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के उद्देश्य से शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने जारी किए नियुक्ति आदेश
कोरबा ACGN:- शहर कांग्रेस कमेटी कोरबा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिले की सभी 10 मंडल कांग्रेस कमेटियों के लिए प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने बताया कि नव नियुक्त प्रभारी एवं सह प्रभारी संबंधित ब्लॉक पदाधिकारियों, ब्लॉक प्रभारी और सह प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित कर मंडल स्तर पर संगठन सृजन अभियान को गति देंगे। साथ ही बूथ एवं वार्ड समितियों के गठन की प्रक्रिया को तेज करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।
जारी सूची के अनुसार सीतामणी मंडल के लिए एफ.डी. मानिकपुरी एवं आरिफ खान, टीपी नगर मंडल के लिए सुधीर जैन एवं देवीदयाल तिवारी, बुधवारी मंडल के लिए अंतराम प्रजापति एवं डॉ. डी.आर. नेताम, कोसाबाड़ी मंडल के लिए संजू अग्रवाल एवं डॉ. रामगोपाल यादव, दर्री मंडल के लिए अशोक लोध एवं गिरधारी बरेठ, जमनीपाली मंडल के लिए सनीष कुमार एवं रतनलाल यादव, सर्वमंगला नगर मंडल के लिए संतोष यादव एवं शत्रुघ्न श्रीवास, भैरोंताल मंडल के लिए नत्थूलाल यादव एवं डॉ. एल.पी. साहू, पाड़ीमार मंडल के लिए आशीष अग्रवाल (पूर्व एल्डरमैन) एवं राजेंद्र सूर्यवंशी तथा नेहरू नगर मंडल के लिए नारायण कुर्रे एवं रवि खुंटे को प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाया गया है।
मुकेश कुमार राठौर ने बताया कि इन नियुक्तियों की जानकारी नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत तथा पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से अनुमोदित कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि शहर जिले के चारों ब्लॉक—दर्री, बालको, कुसमुंडा और कोरबा—में पहले ही ब्लॉक प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की जा चुकी है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़, हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


