नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला सुरक्षा को नई मजबूती, दुर्ग पुलिस ने शुरू की ‘पिंक पेट्रोलिंग’ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महिला सुरक्षा को नई मजबूती, दुर्ग पुलिस ने शुरू की ‘पिंक पेट्रोलिंग’

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्ग, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- अरविन्द तिवारी

महिलाओं, छात्राओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए 14 विशेष पिंक पेट्रोलिंग टीमें मैदान में उतरीं

दुर्ग ACGN:- महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दुर्ग पुलिस ने जिले में “पिंक पेट्रोलिंग” अभियान का शुभारंभ किया है। पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-06 भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर 14 विशेष पिंक पेट्रोलिंग टीमों को विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा दुर्ग पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जिले के 13 थाना क्षेत्रों और एक रक्षा टीम सहित कुल 14 विशेष पिंक पेट्रोलिंग टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में चार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे तथा टीम का नेतृत्व एक उप निरीक्षक करेंगे।

पिंक पेट्रोलिंग टीमें स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में प्रवेश एवं छुट्टी के समय नियमित गश्त करेंगी। इसके अलावा बाजार, मॉल, पार्क, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी रखकर महिलाओं, छात्राओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। छेड़छाड़, उत्पीड़न, असामाजिक गतिविधियों और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

अभियान के तहत महिला हेल्पलाइन 1091, आपातकालीन सेवा 112 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के प्रति भी जनजागरूकता बढ़ाई जाएगी। अभियान के प्रभावी संचालन एवं मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक सुश्री भारती मरकाम एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री आकर्षि कश्यप को सौंपी गई है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मलीशंकर चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्रीमती ऋचा मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक हर्षित मेहर, नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और छात्राओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112, महिला हेल्पलाइन-1091 अथवा निकटतम पुलिस थाना को दें, ताकि त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़, हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now