नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण से बदलेगा छत्तीसगढ़ का भविष्य : मंत्री राजेश अग्रवाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण से बदलेगा छत्तीसगढ़ का भविष्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- सौरभ साहू

पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक स्थलों के विकास से रोजगार, सांस्कृतिक संरक्षण और प्रदेश की नई पहचान को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ सरकार पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के माध्यम से प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य केवल पर्यटन को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और धार्मिक आस्था को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना भी है।

पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में दूरदर्शी सोच के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सड़क, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पर्यटकों की सुरक्षा तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगलों, जलप्रपातों, धार्मिक स्थलों, पुरातात्विक धरोहरों और जनजातीय संस्कृति से समृद्ध राज्य है। इन विशेषताओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए विभाग लगातार नई योजनाएं तैयार कर रहा है।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि पर्यटन के विकास से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार मिलेगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लोक कला, लोक संगीत, पंथी, राउत नाचा, पंडवानी, करमा सहित अन्य पारंपरिक कलाओं के संरक्षण और संवर्धन को सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के माध्यम से प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छता, पेयजल, विश्राम व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि पर्यटन का विकास केवल सरकार के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें आम नागरिकों की सहभागिता भी आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक को पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक धरोहरों की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी अमूल्य विरासत सुरक्षित रह सके।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक आस्था के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा। सरकार विकास, रोजगार, सांस्कृतिक संरक्षण और जनभागीदारी को साथ लेकर आगे बढ़ रही है, जिससे प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी और हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

प्रदीप मिश्रा

निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now