नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना नाबार्ड की प्राथमिकता: स्थापना दिवस पर विकास योजनाओं पर मंथन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना नाबार्ड की प्राथमिकता: स्थापना दिवस पर विकास योजनाओं पर मंथन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी

ग्रामीण विकास, आधारभूत संरचना और सब्सिडी योजनाओं को लेकर बैंक अधिकारियों व विभागीय प्रतिनिधियों ने साझा की रणनीति

गंजाम ACGN:- ओडिशा के बरहमपुर स्थित सहकारी बैंक के सम्मेलन कक्ष में नाबार्ड का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक डॉ. संजीव मिश्र के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न वाणिज्यिक बैंकों, ओडिशा ग्रामीण बैंक, बरहमपुर तथा आस्का सहकारी बैंक के समन्वयकों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न सब्सिडी आधारित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन तथा किसानों और ग्रामीण उद्यमियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक डॉ. संजीव मिश्र ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना नाबार्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण आधारभूत संरचना, कृषि विकास, स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण तथा आजीविका संवर्धन के लिए नाबार्ड लगातार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में बरहमपुर सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भरत साहू, बैंक अध्यक्ष शिवराम पात्र, अग्रणी जिला प्रबंधक हिमाचल साहू, उप निदेशक ललित कुमार पांडा, जिला मत्स्य अधिकारी भारत भूषण साहू, जिला पशु स्वास्थ्य अधिकारी प्रदीप कुमार पटनायक, जलछाया परियोजना के निदेशक ऋषिकेश बेहरा, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक हेमंत दास तथा बरहमपुर की सहायक विकास अधिकारी बसंतिलता सियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अतिथियों ने नाबार्ड द्वारा ग्रामीण विकास, कृषि उन्नयन, वित्तीय सशक्तिकरण एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान की योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़, हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now