नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आंध्र में कोरोना से मौत के बाद ओडिशा अलर्ट, हर परिस्थिति से निपटने को तैयार: स्वास्थ्य मंत्री – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आंध्र में कोरोना से मौत के बाद ओडिशा अलर्ट, हर परिस्थिति से निपटने को तैयार: स्वास्थ्य मंत्री

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओडिशा

By ACGN – 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- स्वामी बिजयानंद जी महाराज

आंध्र प्रदेश से लगे जिलों में सतर्कता बढ़ी, केंद्र की गाइडलाइन के पालन और रथयात्रा को देखते हुए विशेष निगरानी के निर्देश

भुवनेश्वर ACGN:- पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत की सूचना के बाद ओडिशा सरकार सतर्क हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 की स्थिति पर निगरानी बढ़ाते हुए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश जारी किए हैं। मंगलवार को कोविड-19 की समीक्षा को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मुकेश महालिंग ने कहा कि राज्य सरकार पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फिलहाल लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती उपायों को और मजबूत कर दिया है तथा आंध्र प्रदेश से सटे सभी जिलों को विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, ताकि संक्रमण के किसी भी संभावित मामले का समय रहते पता लगाया जा सके और तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

डॉ. महालिंग ने कहा कि कोविड-19 प्रबंधन को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का राज्य सरकार पूरी गंभीरता से पालन करेगी। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक में वर्तमान स्थिति, स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों तथा संभावित चुनौतियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

स्वास्थ्य विभाग ने विशेष रूप से आगामी पुरी रथयात्रा-2026 को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। रथयात्रा के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के ओडिशा पहुंचने की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है।

राज्य सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करें तथा यदि कोरोना जैसे लक्षण दिखाई दें तो तत्काल चिकित्सकीय सलाह लें।

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़, हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now