रतनपुर-कोटा मार्ग पर लूट करने वाले चार आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, दो बाइक और नकदी बरामद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
रतनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आदतन बदमाशों को दबोचकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
बिलासपुर ACGN:- रतनपुर पुलिस ने रतनपुर-कोटा मार्ग पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6,300 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी लूट की घटनाओं में शामिल रह चुके हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भेड़ीमुड़ा रतनपुर निवासी भारत कुमार सूर्यवंशी ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने मामा के गांव नेवरा (कोटा) से 15 जुलाई की रात करीब 1:30 बजे वापस लौट रहा था। इसी दौरान रतनपुर-कोटा मार्ग स्थित भैंसाझार मोड़ के पास दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया और जेब में रखे 5,000 रुपये लूटकर फरार हो गए।
इसी दौरान ग्राम खैरा निवासी अरुण कुमार राज भी कोटा से रतनपुर की ओर आ रहे थे। आरोपियों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की और उनसे 15,000 रुपये नकद तथा मोबाइल फोन लूट लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। उनके निर्देशन में विशेष टीम गठित कर रात में ही आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पीड़ितों द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर पूर्व में लूट के मामले में गिरफ्तार हो चुके गुलाब नरेश उर्फ राजा सारथी की घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में राजा सारथी ने अपने साथियों शिवप्रसाद यादव, अनवर खान और ओमप्रकाश पोर्ते के साथ मिलकर दोनों लूट की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि लूटी गई रकम आपस में बांट ली गई थी और उसका कुछ हिस्सा खर्च भी कर दिया गया।
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक यामाहा आर-15, एक बजाज पल्सर एनएस मोटरसाइकिल तथा 6,300 रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में गुलाब नरेश उर्फ राजा सारथी (21 वर्ष) निवासी रतनपुर, शिवप्रसाद यादव (27 वर्ष), अनवर खान (18 वर्ष) तथा ओमप्रकाश पोर्ते (20 वर्ष) निवासी ग्राम कलमीटार, थाना रतनपुर शामिल हैं।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक पवन सिंह, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल सिंह तथा आरक्षक आकाश डोंगरे, धीरज कश्यप और कीर्ति पैकरा की विशेष भूमिका रही।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


