एनडीपीएस मामलों में रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता, उत्तर प्रदेश से दो बेल जंपर गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
ट्रायल मॉनिटरिंग अभियान के तहत फरार बेल जंपर गिरफ्तार, दोषसिद्धि बढ़ाने की दिशा में बड़ी कार्रवाई
रायपुर ACGN:- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने एनडीपीएस मामलों में बेहतर दोषसिद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश से दो फरार बेल जंपर स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में प्रभावी अभियोजन और शीघ्र न्यायिक प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रायल मॉनिटरिंग अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल ज़ोन) श्री तारकेश्वर पटेल के निर्देशन में थाना गंज पुलिस ने विशेष न्यायालय (एनडीपीएस), रायपुर द्वारा जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंटों की तामील करते हुए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी योगेश हरिजन और जौनपुर निवासी जयबिग वर्मा को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी पूर्व में एनडीपीएस प्रकरणों में गिरफ्तार हुए थे, लेकिन जमानत मिलने के बाद न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहे और बेल जंप कर फरार हो गए थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय (एनडीपीएस), रायपुर में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में विचारण अंतिम चरण में था, लेकिन आरोपियों की अनुपस्थिति के कारण फैसला लंबित था।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बताया कि ट्रायल मॉनिटरिंग अभियान के तहत लंबित मामलों का विश्लेषण कर फरार और बेल जंपर आरोपियों की पहचान की जा रही है तथा विभिन्न राज्यों में विशेष टीमें भेजकर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है।
पुलिस के अनुसार इस अभियान के सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। 30 जून 2026 तक एनडीपीएस मामलों में कुल दोषसिद्धि प्रकरण 89 से बढ़कर 128 हो गए हैं, जबकि दोषसिद्ध अपराधियों की संख्या 161 से बढ़कर 206 पहुंच गई है। वहीं 10 वर्ष से अधिक सजा वाले मामलों में दोषसिद्धि प्रकरण 14 से बढ़कर 37 और ऐसे दोषियों की संख्या 34 से बढ़कर 71 हो गई है।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, समयबद्ध अभियोजन और दोषियों को कठोर सजा दिलाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


