पैदल मार्च के दौरान ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, सर्विस रोड रहेगी बंद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
15 जुलाई को श्री राम मंदिर तिराहा से तेलीबांधा थाना तिराहा तक सर्विस रोड बंद, मुख्य मार्ग से आवागमन की सलाह
रायपुर ACGN:- यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने 15 जुलाई 2026 को नकटी ग्राम से लोकभवन तक प्रस्तावित पैदल मार्च कार्यक्रम को देखते हुए आम नागरिकों के लिए यातायात परामर्श जारी किया है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नकटी ग्राम के रहवासियों के शामिल होने की संभावना है, जिससे मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है।
यातायात पुलिस के अनुसार पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक श्री राम मंदिर तिराहा (करेंसी टावर) से तेलीबांधा थाना तिराहा तक यातायात प्रभावित रहेगा। इस अवधि में श्री राम मंदिर तिराहा से तेलीबांधा थाना तिराहा तक की सर्विस रोड पूरी तरह बंद रहेगी।
पुलिस ने महासमुंद से दुर्ग की ओर जाने वाले वाहन चालकों से अपील की है कि वे उक्त मार्ग पर केवल मुख्य सड़क का उपयोग करें तथा अनावश्यक रूप से सर्विस रोड पर जाने से बचें। इससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में सहायता मिलेगी।
यातायात पुलिस ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे पुलिस के निर्देशों का पालन करें, संयम बनाए रखें तथा सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


