फरार वारंटियों पर तोरवा पुलिस का शिकंजा, विशेष अभियान में 10 आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
विशेष अभियान के तहत कुल 12 गिरफ्तारी वारंट तामील, न्यायालय में किया गया पेश
बिलासपुर ACGN:- जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए थाना तोरवा पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए प्रभावी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान पुलिस ने 10 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर कुल 12 गिरफ्तारी वारंटों की तामील की।
यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में की गई। थाना तोरवा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया।
पुलिस टीम ने 14 जुलाई 2026 को विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार किए गए वारंटियों में चेतन नाग, मनमोहन साहू, श्रवण रजक, रोहित प्रधान, कुश कुमार यादव, भारती सूर्यवंशी, राधे निषाद, मनराखन विश्वकर्मा, रोहित ध्रुव तथा सुमीत सिंह शामिल हैं।
थाना तोरवा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों और वारंटियों के विरुद्ध यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य न्यायालय से जारी वारंटों की समयबद्ध तामील सुनिश्चित करना तथा जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


