नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सरस्वती साइकिल योजना के तहत 86 छात्राओं को मिली साइकिल, महापौर संजू देवी राजपूत ने किया वितरण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सरस्वती साइकिल योजना के तहत 86 छात्राओं को मिली साइकिल, महापौर संजू देवी राजपूत ने किया वितरण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

एनटीपीसी जमनीपाली और बलगीखार विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

कोरबा ACGN:- छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत मंगलवार को कोरबा जिले के दो शासकीय विद्यालयों में कक्षा नवमी की कुल 86 छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कोरबा नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

योजना के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एनटीपीसी जमनीपाली में 59 छात्राओं तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बालगीखार में 27 छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई। कार्यक्रम में छात्राओं को साइकिल की चाबी सौंपते हुए महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि यह योजना दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं के लिए शिक्षा का मजबूत आधार बनेगी। इससे विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी, नियमित उपस्थिति बढ़ेगी तथा बालिका शिक्षा को नई गति मिलेगी।

उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासन बनाए रखने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने परिवार, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने और शिक्षा से जोड़कर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में एल्डरमैन ईश्वर साहू, दीपक यादव, मनोज अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, पार्षद नरेंद्र देवांगन, अजय चंद्रा, मुकुंद सिंह कंवर, जनक सिंह राजपूत, सरोज शांडिल्य, बहत्तर सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रियंका मिश्रा, तरन्नुम निशा, अंजय अग्रवाल, अनिल गिरी, अशोक स्वर्णकार, मनीष मिश्रा, विद्यालय के प्राचार्य अभिमन्यु साहू, स्नेहा शर्मा, शिक्षक तारकेश्वरी मिश्रा, अजय प्रताप, भगवती देवांगन, मुकेश केवट, संजय राठौर, कमला राठौर, राजू केवट सहित विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान साइकिल प्राप्त कर छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने शासन की इस पहल के प्रति खुशी व्यक्त करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।

सरकार की सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की बालिकाओं को विद्यालय तक सुगम आवागमन उपलब्ध कराना, शिक्षा में निरंतरता बनाए रखना तथा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल

अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now