कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर, जिला कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
नए ब्लॉक, मंडल और बूथ गठन को लेकर कांग्रेस नेताओं ने बनाई रणनीति, युवाओं को संगठन में अधिक जिम्मेदारी देने पर बल
कोरबा ACGN :- जिला कांग्रेस कार्यालय टी.पी. नगर, कोरबा में जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं मंडल कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के पुनर्गठन, बूथ एवं वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तय करना रहा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को जिला, ब्लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ स्तर पर पुनर्गठित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 42 जिला अध्यक्षों को हाल ही में 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है। कोरबा शहर कांग्रेस में चार ब्लॉक एवं दस मंडल समितियों का गठन किया जा चुका है तथा अब बूथ समितियों के गठन का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके बाद वार्ड अध्यक्षों एवं वार्ड समितियों का गठन भी शीघ्र किया जाएगा।
बैठक में विशेष रूप से उपस्थित पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि नवगठित ब्लॉक एवं मंडल समितियों में बड़ी संख्या में युवाओं को जिम्मेदारी मिली है, जो कांग्रेस के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि वार्ड एवं बूथ समितियों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान देकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि संगठन में मिला पद केवल सम्मान नहीं बल्कि जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।

पूर्व मंत्री ने बताया कि जिला शहर कांग्रेस के चारों ब्लॉकों के लिए प्रभारी नियुक्त किए जा चुके हैं तथा शीघ्र ही दसों मंडलों के लिए भी प्रभारी घोषित किए जाएंगे। साथ ही जिला, ब्लॉक एवं मंडल स्तर पर प्रवक्ताओं की नियुक्ति की तैयारी भी की जा रही है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने बूथ में सक्रिय भूमिका निभाने तथा निर्धारित समय सीमा में बूथ एवं वार्ड समितियों का गठन पूरा करने का आह्वान किया।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि संगठन के विस्तार के लिए पदों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि अधिक से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिल सके। वहीं पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि अब तक गठित समितियों में बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है और आगामी नियुक्तियों में भी सक्रिय कार्यकर्ताओं को अवसर मिलेगा।

पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान ने कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े समर्पित लोगों को संगठन से जोड़ने पर बल दिया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा एवं शोषित वर्ग के अधिकारों की आवाज उठाती रही है और संविधान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
बैठक को वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रेखा त्रिपाठी, प्रदेश सचिव विकास सिंह, बी.एन. सिंह, अनुसूचित जाति कांग्रेस अध्यक्ष नारायण कुर्रे, ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष गजानंद साहू, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने संबोधित किया। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


