नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत गंगौटी में जागरूकता शिविर आयोजित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत गंगौटी में जागरूकता शिविर आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव

छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, बाल अधिकार एवं महिला कल्याण योजनाओं की दी गई जानकारी

सूरजपुर ACGN:- कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विकासखंड भैयाथान अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगौटी में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं एवं ग्रामीणजनों को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, बाल अधिकार तथा महिला एवं बाल कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
शिविर के दौरान सुश्री सारिका ने छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देते हुए विषम परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के व्यावहारिक उपाय बताए। इसके बाद श्री राय सिंह ने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार, डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी साझा की।
वित्तीय साक्षरता एवं समन्वयक विशेषज्ञ सुश्री फरजाना ने “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, मासिक धर्म स्वच्छता एवं महिलाओं के अधिकारों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181 तथा आपातकालीन सेवा 112 के उपयोग के बारे में भी बताया।
जेंडर विशेषज्ञ सुश्री पूनम राजवाड़े ने नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महतारी वंदन योजना एवं सखी वन स्टॉप सेंटर सहित महिलाओं और बालिकाओं के हित में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
बाल संरक्षण अधिकारी श्री मनोज जायसवाल ने बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए बाल विवाह रोकने का आह्वान किया। उन्होंने किसी भी आपात स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क करने की सलाह दी तथा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम की धारा 77 एवं 78 की जानकारी देने के साथ-साथ यातायात नियमों के पालन के प्रति भी विद्यार्थियों को जागरूक किया।
शिविर के माध्यम से छात्राओं एवं ग्रामीणजनों को महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई। आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सुरक्षित बनाना तथा समाज में उनके सम्मान और अधिकारों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना रहा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now