धमतरी की नई पुलिस अधीक्षक बनीं भावना पांडेय, जनोन्मुखी पुलिसिंग पर दिया जोर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
धमतरी, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
पदभार ग्रहण करते ही अधिकारियों को आमजन की शिकायतों के त्वरित, संवेदनशील और पारदर्शी निराकरण के दिए निर्देश
धमतरी ACGN:- जिले में प्रशासनिक दायित्वों के क्रम में भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी श्रीमती भावना पांडेय ने धमतरी जिले की नई पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने विभागीय प्रक्रिया के अनुरूप उन्हें कार्यभार सौंपते हुए जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा, संवेदनशील प्रकरणों, विशेष अभियानों, सामुदायिक पुलिसिंग तथा विभागीय कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी।
पदभार ग्रहण समारोह में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, एसडीओपी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर नई पुलिस अधीक्षक का आत्मीय स्वागत किया तथा उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, महिला एवं बाल सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा जनोन्मुखी एवं संवेदनशील पुलिसिंग को नई गति देने का विश्वास व्यक्त किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि धमतरी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाना तथा पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को और अधिक सशक्त बनाना होगा।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही, संवेदनशीलता एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि पुलिस विभाग की गरिमा और जनता के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनोन्मुखी बेसिक पुलिसिंग एवं पारदर्शी कार्यसंस्कृति हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने शाखा प्रभारियों से लंबित प्रकरणों, अभिलेखों, कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं दैनिक कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा लंबित मामलों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा कार्यालयीन अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाते हुए नागरिकों के साथ सतत संवाद एवं विश्वास कायम रखने पर विशेष बल दिया।
श्रीमती भावना पांडेय ने कहा कि टीमवर्क, ईमानदारी, उत्तरदायित्व और समर्पण ही धमतरी पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है। इसी भावना के साथ कार्य करते हुए जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि धमतरी पुलिस का प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कार्यकुशलता के बल पर आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए उत्कृष्ट, पारदर्शी और जनविश्वास आधारित पुलिसिंग की नई मिसाल कायम करेगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार चतुर्वेदी, एसडीओपी कुरूद श्रीमती रागिनी मिश्रा, डीएसपी सुश्री मोनिका मरावी, डीएसपी सुश्री मीना साहू, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


