नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ट्रेलर से डीजल चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब, दो आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ट्रेलर से डीजल चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब, दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009



कोनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 200 लीटर चोरी का डीजल, दो स्कॉर्पियो वाहन एवं चोरी में प्रयुक्त सामान जब्त, तीन आरोपी अब भी फरार।


बिलासपुर ACGN :- थाना कोनी पुलिस ने ट्रेलर वाहनों से डीजल चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है।
पुलिस के अनुसार 11 जुलाई 2026 को प्रार्थी ने थाना कोनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके ट्रेलर में रायपुर से सिंगरौली (मध्यप्रदेश) जाने के लिए लगभग 200 लीटर डीजल भरवाया गया था। रास्ते में नेशनल हाईवे स्थित बाबी ढाबा, गतौरी के पास वाहन चालक भोजन करने के लिए रुका, इसी दौरान अज्ञात चोर ट्रेलर की टंकी से लगभग 150 लीटर डीजल चोरी कर फरार हो गए।
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। 12 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि दो स्कॉर्पियो वाहनों में सवार कुछ लोग गतौरी क्षेत्र में चोरी का डीजल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।


सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही तीन आरोपी फरार हो गए, जबकि दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP-18 ZG-2645 एवं CG-10 BK-0938 से कुल 200 लीटर चोरी का डीजल, डीजल चोरी में प्रयुक्त पाइप एवं लोहे की छड़ बरामद कर जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवप्रसाद उर्फ छोटू लोनिया (32 वर्ष), निवासी सीलपुर, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) तथा भानु प्रसाद लोनिया (37 वर्ष), निवासी बरपाली भदोरिया खार, थाना कोनी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक उमेश उपाध्याय, प्रधान आरक्षक रमेश पटनायक तथा आरक्षक भोपसिंह साहू, राकेश खांडेल एवं दुर्गेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now