सरस्वती शिशु मंदिर एच.टी.पी.पी. दर्री में कंप्यूटर कक्ष का शुभारंभ
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में विद्यालय की महत्वपूर्ण पहल, अतिथियों ने डिजिटल ज्ञान अर्जित करने के लिए किया प्रेरित
कोरबा ACGN :- सरस्वती शिशु मंदिर एच.टी.पी.पी. दर्री, कोरबा में विद्यार्थियों के तकनीकी एवं डिजिटल ज्ञान को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नवस्थापित कंप्यूटर कक्ष का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री धनंजय सिंह, श्री बद्री प्रसाद स्वर्णकार एवं श्री मेहुल द्वारा भगवान श्री गणेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने नवस्थापित कंप्यूटर कक्ष का अवलोकन किया और विद्यालय द्वारा तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के इस प्रयास की सराहना की।
अपने संबोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक का सकारात्मक उपयोग करते हुए ज्ञान, कौशल एवं नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल शिक्षा सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी है और कंप्यूटर का ज्ञान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नए कंप्यूटर कक्ष में कंप्यूटरों का संचालन कर अपनी डिजिटल दक्षता का प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुषमा बारस्कर ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कंप्यूटर कक्ष विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्यगण, विद्यार्थी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने विद्यालय की इस नई पहल की सराहना की।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


