राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
टीपी नगर चौक में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में नारेबाजी, ट्रस्ट पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग
कोरबा ACGN:- अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) ने टीपी नगर चौक में जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में केवल निचले स्तर के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जबकि यदि वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सही हैं तो ट्रस्ट के जिम्मेदार पदाधिकारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण और चढ़ावे में आस्था के साथ योगदान दिया है, ऐसे में इस प्रकार के आरोप लोगों की धार्मिक भावनाओं और विश्वास को प्रभावित करते हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि मामले में संबंधित ट्रस्ट पदाधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

पूर्व महापौर एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि चढ़ावे और अन्य मूल्यवान वस्तुओं से जुड़े कथित मामलों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके और श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे।
पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों से समय-समय पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आते रहे हैं। उन्होंने धार्मिक संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था सर्वोपरि है और इस प्रकार के मामलों में सरकार को निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
प्रदर्शन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, प्रदेश सचिव विकास सिंह, बी.एन. सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान, रेखा त्रिपाठी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, सेवा दल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


