विश्व हिन्दू परिषद–बजरंग दल दर्री की प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न, नैतिक गुप्ता बने प्रखंड संयोजक
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संगठन विस्तार, सेवा कार्यों और युवा सहभागिता पर हुई विस्तृत चर्चा, आगामी गतिविधियों की बनाई गई रूपरेखा
कोरबा ACGN :- विश्व हिन्दू परिषद–बजरंग दल, दर्री (स्वामी विवेकानन्द प्रखंड) की प्रखंड स्तरीय बैठक जिले के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सेवा गतिविधियों, युवाओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा वंदे मातरम् के साथ हुआ। इसके बाद जिला पदाधिकारियों ने संगठन की कार्यपद्धति, अनुशासन, सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए वार्ड एवं ग्राम स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को सेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक में क्षेत्र में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, धर्मांतरण, सामाजिक समरसता, गौसंरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा सेवा कार्यों जैसे विभिन्न सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने जनजागरण और सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक वातावरण निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नैतिक गुप्ता को बजरंग दल, दर्री (स्वामी विवेकानन्द प्रखंड) का प्रखंड संयोजक नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और सेवा कार्यों का विस्तार होगा।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा के अनुरूप सेवा, संगठन एवं समाज जागरण के कार्यों को पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन भारत माता एवं भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ हुआ।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


