साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ₹6 लाख की ऑनलाइन ठगी की राशि सुरक्षित होल्ड, वापसी की प्रक्रिया शुरू
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पीड़ित को राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया जारी
जिला कोरबा ACGN :- पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर नोडल) श्री नीतीश कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में साइबर पुलिस थाना कोरबा द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम, जन-जागरूकता और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में प्रार्थी राहुल रात्रे ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हो गए, जिसमें अज्ञात ठगों ने छलपूर्वक उनके बैंक खाते से ₹6,00,000 (छह लाख रुपये) ट्रांसफर करा लिए।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रार्थी ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही साइबर पुलिस थाना कोरबा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए NCRP पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक खातों में उपलब्ध राशि को डेबिट फ्रीज (होल्ड) करा दिया, जिससे पूरी राशि सुरक्षित हो गई।
पुलिस ने बताया कि नियमानुसार आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए सुरक्षित होल्ड की गई राशि को प्रार्थी के बैंक खाते में वापस दिलाने की कार्रवाई की जा रही है।
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, जैसे फर्जी निवेश, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड, ओटीपी फ्रॉड, केवाईसी अपडेट, लोन फ्रॉड या सोशल मीडिया फ्रॉड का शिकार होते हैं, तो बिना विलंब किए साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज करें अथवा निकटतम पुलिस थाना या साइबर पुलिस थाना में तत्काल सूचना दें। पुलिस का कहना है कि जितनी जल्दी शिकायत दर्ज होगी, ठगी गई राशि को सुरक्षित कर वापस दिलाए जाने की संभावना उतनी अधिक होगी।
कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर बैंक खाते में राशि ट्रांसफर न करें तथा ओटीपी, बैंक खाता विवरण, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी, सीवीवी और यूपीआई पिन जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर संपर्क करें।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


