“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
शराब पीकर बस चलाने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई, लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू
कोरबा ACGN :- जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है।
अभियान के अंतर्गत थाना पसान पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक यात्री बस चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा। जांच में यह भी पाया गया कि बस की डिक्की में नियमों के विपरीत बकरियों का परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने चालक के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए उसके ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है।

इसी प्रकार थाना दर्री क्षेत्र में एक यात्री बस चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दो गुमटियों तथा एक कार को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया। जांच के दौरान चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि होने पर उसके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई तथा ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने, लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शराब या किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन करने के बाद वाहन न चलाएं, यात्री वाहनों का उपयोग केवल निर्धारित उद्देश्य के लिए करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या नियमों के उल्लंघन की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


