नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजीव नगर झाबर में बनेगा हनुमान मंदिर, मंत्रोच्चार के साथ हुआ भूमि पूजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राजीव नगर झाबर में बनेगा हनुमान मंदिर, मंत्रोच्चार के साथ हुआ भूमि पूजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

वर्षों पुराने विवाद के समाधान के बाद मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त, विधायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित

कोरबा ACGN :- गेवरा-दीपका क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत झाबर के राजीव नगर में लंबे समय से प्रस्तावित हनुमान मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। वर्षों तक चले विवाद, प्रशासनिक प्रक्रिया और स्थानीय स्तर पर बनी सहमति के बाद शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत पदाधिकारियों, टीम चरक धर्म संवाहक की मातृ शक्ति तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

बताया गया कि मंदिर निर्माण को लेकर पिछले कई वर्षों से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। टीम चरक धर्म संवाहक एवं स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार इस दौरान उन्हें विभिन्न प्रशासनिक एवं कानूनी प्रक्रियाओं से भी गुजरना पड़ा। बाद में प्रशासन की पहल पर सभी पक्षों के साथ चर्चा कर सहमति से स्थल का चयन किया गया, जिसके बाद मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो सका।

भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद पटेल, सरपंच राम सिंह कंवर, भाजपा दीपका मंडल उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि नीलेश साहू, कारू सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता के इस प्रयास की सराहना करते हुए मंदिर निर्माण में सहयोग का विश्वास जताया।

टीम चरक धर्म संवाहक के सदस्यों ने इसे वर्षों के संघर्ष, सामाजिक सहयोग और प्रशासनिक समन्वय का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की एकजुटता और प्रशासन की सकारात्मक पहल से यह कार्य संभव हो सका तथा शीघ्र ही मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

कार्यक्रम में टीम चरक धर्म संवाहक की मातृ शक्तियों उमा जायसवाल, शिवकुमारी यादव, प्रियांशु देवी, श्यामसुंदरी, इन्द्राणी साहू, चमेली राजपूत, सुमित्रा देवी, वृंदा महंत, बृहस्पति देवी, शिखा सोनी, समरीन महंत, रविवारी सोनी देवी, महिमा, नीलम राय, जाम बाई, तारा बाई, रेखा सहित संस्थापक सदस्य सत्यप्रकाश मिश्रा, दुर्गेश राजपूत, मृणाल रॉय, प्रशांत मिश्रा, लक्ष्मण वैष्णव, टिकेंद्र सिंह, दुर्गा स्वर्णकार, अरुण शुक्ला, संदीप शुक्ला तथा टीम चरक धर्म संवाहक के अनेक सदस्य एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल

अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now