नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राम मंदिर चंदा में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, उच्चस्तरीय जांच की मांग – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राम मंदिर चंदा में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- सौरभ साहू

कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, न्यायिक या स्वतंत्र जांच की उठाई मांग

सूरजपुर ACGN :- अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित चंदे में कथित वित्तीय अनियमितताओं एवं जमीन खरीद-फरोख्त में कथित गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर सोमवार को सूरजपुर में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज डालमिया एवं ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष जफर हैदर के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से अग्रसेन चौक तक पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि करोड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अपनी आस्था और विश्वास के साथ चंदा दिया था, लेकिन अब सामने आ रहे कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों ने लोगों के मन में सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना था कि यदि इन आरोपों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराई जाती है, तो पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े इस विषय में पारदर्शिता बनाए रखना केंद्र सरकार और संबंधित ट्रस्ट की जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित राशि के उपयोग और कथित अनियमितताओं के आरोपों की न्यायिक अथवा उच्चस्तरीय स्वतंत्र जांच कराई जाए, ताकि जनता के मन में उठ रहे सभी संदेह दूर हो सकें।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं करती है, तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपने आंदोलन को और व्यापक रूप देगी।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े, शहर कांग्रेस संगठन महामंत्री मनोज अग्रवाल, हेमेंद्र गुप्ता, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल

अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now