रचनाकार भारत फाउंडेशन की भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन, प्रेमचंद के साहित्य की प्रासंगिकता पर विद्यार्थियों ने रखे विचार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोलकाता, पश्चिम बंगाल
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- विनोद यादव
“21वीं सदी में प्रेमचंद के साहित्य की प्रासंगिकता” विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किए, रानी कुमारी महतो रहीं प्रथम।
कोलकाता ACGN :- अंतर्राष्ट्रीय संस्था रचनाकार भारत फाउंडेशन द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता श्रृंखला की तीसरी कड़ी का रविवार को सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “21वीं सदी में प्रेमचंद के साहित्य की प्रासंगिकता” रखा गया, जिसमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की अध्यक्ष रचना सरन द्वारा सभी प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल एवं उपस्थित श्रोताओं के स्वागत के साथ किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता के नियमों और मूल्यांकन के प्रमुख बिंदुओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन संस्था के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंह एवं शिक्षिका प्रिया श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रेलवे अधिकारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, शिक्षक विवेक लाल, व्याख्याता एवं शिक्षाविद डॉ. रेशमी पांडा मुखर्जी, कवयित्री प्रिया श्रीवास्तव तथा संस्था अध्यक्ष रचना सरन शामिल रहीं। सभी निर्णायकों ने प्रतिभागियों के वक्तव्यों का मूल्यांकन करने के साथ-साथ प्रेमचंद के साहित्य की वर्तमान समय में उपयोगिता पर अपने विचार भी साझा किए।

डॉ. रेशमी पांडा मुखर्जी ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की समीक्षा करते हुए उनकी खूबियों एवं सुधार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आज के सामाजिक परिवेश में प्रेमचंद का साहित्य पहले से अधिक प्रासंगिक है। विवेक लाल ने ऐसे साहित्यिक आयोजनों को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया, वहीं नुपुर श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता के विषय से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य प्रतिभागियों के समक्ष रखे।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रानी कुमारी महतो ने प्रथम स्थान, सुमन कुमारी राम ने द्वितीय स्थान तथा वर्षा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में युगांडा से आए विश्व प्रसिद्ध कवि एवं रचनाकार भारत फाउंडेशन के विदेश विभाग के प्रभारी अजय गोयल उपस्थित रहे। संस्था के संस्थापक सभापति सुरेश चौधरी तथा अन्य पदाधिकारियों ने उनका मुक्ताहार, स्मृति चिह्न एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मान किया। अजय गोयल ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और सहभागिता प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर अजय गोयल ने अपने मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। पूरे आयोजन का संयोजन विनोद यादव ने कुशलतापूर्वक किया। संस्था ने जानकारी दी कि यह भाषण प्रतियोगिता प्रत्येक माह आयोजित की जाती है और इसमें 16 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम को उपस्थित सभी लोगों ने सराहा तथा इसे साहित्य और अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने वाली सार्थक पहल बताया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


