नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात, 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात, 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

 

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- अनादि पांडेय

गीदम, कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में 250 नई एमबीबीएस सीटें, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार

रायपुर ACGN :- छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से राज्य में पाँच नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इन कॉलेजों की स्थापना गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में की जाएगी। प्रत्येक कॉलेज में 50-50 एमबीबीएस सीटों के साथ कुल 250 नई सीटों का विस्तार होगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ऐसा आधुनिक और सशक्त स्वास्थ्य तंत्र विकसित करना है, जिससे प्रदेश के युवाओं को डॉक्टर बनने के लिए बाहर न जाना पड़े और आम नागरिकों को बेहतर इलाज के लिए दूर-दराज़ के शहरों का रुख न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गीदम जैसे पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्र से लेकर उत्तर छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचल कुनकुरी तक मेडिकल कॉलेजों की स्थापना इस बात का प्रमाण है कि डबल इंजन सरकार विकास की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इन संस्थानों से दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा और स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता भी बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रही हैं। नए मेडिकल कॉलेज केवल शिक्षा के केंद्र नहीं होंगे, बल्कि चिकित्सा अनुसंधान, विशेषज्ञ उपचार और स्थानीय मानव संसाधन विकास के मजबूत संस्थान के रूप में विकसित होंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह निर्णय छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल

अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now