नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति फरार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति फरार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

धरमजयगढ़ के मस्जिद मोहल्ले में महिला का शव झाड़ियों में मिला, पति की तलाश जारी; हत्या सहित सभी पहलुओं पर जांच

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्जिद मोहल्ले में 48 वर्षीय राजकुमारी चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव घर की बाउंड्री के बाहर झाड़ियों में मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजकुमारी चौहान अपने पति मोहब्बत चौहान के साथ रहती थीं। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, दोनों को शराब पीने की आदत थी तथा उनके बीच अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। दंपति के तीन बड़े बच्चों की शादी हो चुकी है और वे अलग रहते हैं, जबकि सबसे छोटी बेटी अपने माता-पिता के साथ रहती थी।


बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन सुबह बेटी रोज की तरह स्कूल चली गई थी। दोपहर में घर लौटने पर उसने अपनी मां को घर में नहीं पाया। काफी खोजबीन के बाद घर के बाहर झाड़ियों में राजकुमारी का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना तत्काल धरमजयगढ़ पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि घटना बीती रात की हो सकती है।
इधर, घटना के बाद से मृतका के पति मोहब्बत चौहान के घर से फरार होने के कारण पुलिस को उस पर संदेह है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।


धरमजयगढ़ पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now