नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 100% रिजल्ट के बाद गूंजी किलकारियां, रानी लक्ष्मी बाई स्कूल में धूमधाम से मना शाला प्रवेश उत्सव – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

100% रिजल्ट के बाद गूंजी किलकारियां, रानी लक्ष्मी बाई स्कूल में धूमधाम से मना शाला प्रवेश उत्सव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम के बाद नए सत्र का भव्य शुभारंभ, तिलक, पुष्पमाला और मिठाई से हुआ नन्हे विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत

कोरबा ACGN:- जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ढेलवाडीह स्थित रानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक हिंदी एवं इंग्लिश मीडियम विद्यालय में शनिवार को शाला प्रवेश उत्सव-2026 उत्साह, उल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन विद्यालय परिसर बच्चों की किलकारियों से गूंज उठा। विद्यालय परिवार ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और स्वागत ताज पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव का माहौल दिखाई दिया। बच्चों के साथ पहुंचे अभिभावकों ने भी विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की।


विद्यालय के संचालक अक्षय कुमार दूबे ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि बच्चों को वीरता, शिक्षा, स्वावलंबन, स्मार्ट व्यक्तित्व और श्रेष्ठ संस्कार प्रदान कर उनका उज्ज्वल भविष्य तैयार करना है। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से विद्यालय आने वाले बच्चों के लिए विशेष प्रोत्साहन उपहार योजना भी संचालित की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों में अनुशासन और अध्ययन के प्रति रुचि बढ़े।


विद्यालय द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों को कॉपी-किताबें, स्कूल बैग एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री भी प्रदान की गई। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छोटे बच्चों को स्नेहपूर्वक कक्षाओं तक पहुंचाया, जिससे बच्चों में विद्यालय के प्रति आत्मीयता और उत्साह देखने को मिला।


विद्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि इस वर्ष का 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। प्रबंधन के अनुसार विद्यालय ने कक्षा 12वीं में शत-प्रतिशत परिणाम देकर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसी सफलता के बाद इस वर्ष प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों और अभिभावकों का उत्साह दोगुना नजर आया।
विद्यालय की एक विशेष पहचान यह भी है कि यहां विद्यार्थियों को हिंदी, अंग्रेजी और छत्तीसगढ़ी तीनों भाषाओं में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ भविष्य में प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं और उच्च शिक्षा में भी उन्हें लाभ मिल सके।


विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि नर्सरी से कक्षा 12वीं तक विज्ञान, वाणिज्य, कृषि एवं कला संकाय में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। सीमित सीटों को देखते हुए इच्छुक अभिभावकों से शीघ्र प्रवेश लेने की अपील की गई है।
विद्यालय में स्मार्ट क्लास, खेलकूद, रोबोटिक्स, आधुनिक शिक्षण व्यवस्था तथा रानी लक्ष्मी बाई स्कॉलरशिप योजना जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिनका लाभ विद्यार्थियों को निरंतर दिया जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now