नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑपरेशन अंकुश: जुआ फड़ पर धरमजयगढ़ पुलिस का बड़ा छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार, 8 दोपहिया वाहन जब्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑपरेशन अंकुश: जुआ फड़ पर धरमजयगढ़ पुलिस का बड़ा छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार, 8 दोपहिया वाहन जब्त

<p>रायगढ़, छत्तीसगढ़ By ACGN 7647981711, 9303948009संवाददाता :- संजय जेठवानी उदउदा में काट-पत्ती जुए का भंडाफोड़,…</p>
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

उदउदा में काट-पत्ती जुए का भंडाफोड़, ₹17,650 नकद बरामद, जुआ एक्ट के साथ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम उदउदा में संचालित जुआ फड़ पर छापेमार कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 5 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹17,650 नगद, 52 पत्ती ताश, जुआ फड़ में प्रयुक्त सामग्री तथा करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के 8 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, रविवार शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम उदउदा के आगे आम रास्ते पर कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर “काट-पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके की घेराबंदी कर दबिश दी और पांच लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश देवनाथ (43 वर्ष), कालीचरण साह (58 वर्ष), मधुसूदन मंडल (45 वर्ष), सुशांत दास (44 वर्ष) एवं ओमप्रकाश यादव (26 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ से ₹17,650 नकद, 52 पत्ती ताश, बोरी का फटा टुकड़ा तथा फड़ के पास खड़े 8 दोपहिया वाहन जब्त किए।


जब्त वाहनों में सुपर स्प्लेंडर (CG15 DP 7579), होंडा एक्टिवा (CG13 AP 6775), टीवीएस जुपिटर (CG13 AS 6627), एचएफ डीलक्स (बिना नंबर), हीरो ग्लैमर (बिना नंबर), सीडी डीलक्स (CG13 P 6456), होंडा शाइन (बिना नंबर) तथा स्प्लेंडर (CG13 UB 7425) शामिल हैं।
धरमजयगढ़ थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। इसके अलावा सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, एएसआई मंजु मिश्रा, एएसआई रामसंजीवन वर्मा, प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी तथा आरक्षक मनोज कुमार, विजयानंद राठिया, अनूप जॉनसन केरकेट्टा एवं बीरबल टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन अंकुश के तहत जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
रायगढ़ पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं जुआ, सट्टा, अवैध शराब या अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now