नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूने मकान में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी सहित चोरी का सामान बरामद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सूने मकान में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी सहित चोरी का सामान बरामद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव

मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बसदेई चौकी पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों ने पूछताछ में कबूला जुर्म

सूरजपुर ACGN :- जिले की बसदेई चौकी पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नकदी एवं घरेलू सामान बरामद कर लिया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम कुसमी नवापारा निवासी श्यामलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 जुलाई 2026 को वह अपने परिवार के साथ बाहर गया हुआ था। वापस लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला। घर के भीतर रखे 3 हजार रुपये नकद तथा अन्य घरेलू सामान गायब था। शिकायत के आधार पर चौकी बसदेई में अपराध क्रमांक 497/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की। पूछताछ में दिनेश कुमार सोनवानी (32 वर्ष) एवं अंकित तिवारी (28 वर्ष) ने चोरी की वारदात करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया।
पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत विवेचना जारी है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now