नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्रामीण विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने की सकारात्मक पहल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ग्रामीण विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने की सकारात्मक पहल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमंद में व्याख्याता शांति सोनी का कैरियर मार्गदर्शन अभियान बना विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा, लक्ष्य निर्धारण और उच्च शिक्षा के प्रति बढ़ी जागरूकता

बिलासपुर ACGN :- ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक विद्यार्थी ऐसे परिवारों से आते हैं, जहां माता-पिता अशिक्षित या अल्पशिक्षित होने के कारण अपने बच्चों का उचित शैक्षणिक एवं कैरियर मार्गदर्शन नहीं कर पाते। ऐसे में कई प्रतिभाशाली विद्यार्थी केवल सही दिशा और जानकारी के अभाव में अपने सपनों को साकार करने से वंचित रह जाते हैं। इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमंद की व्याख्याता श्रीमती शांति सोनी द्वारा विद्यार्थियों के लिए कैरियर मार्गदर्शन की एक प्रेरणादायी पहल शुरू की गई।
इस पहल के तहत कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाओं के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को आठवीं के बाद विषय चयन, दसवीं के बाद विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के चुनाव, उच्च शिक्षा के विभिन्न विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई।


मार्गदर्शन सत्रों में विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक जानकारी ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन, अनुशासन और निरंतर प्रयास के महत्व से भी अवगत कराया गया। उन्हें अपने जीवन का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अभिनव पहल का सकारात्मक प्रभाव विद्यालय के विद्यार्थियों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। अनेक विद्यार्थियों ने अपनी रुचि के अनुरूप विषयों का चयन किया है, उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा वे अपने भविष्य को लेकर पहले की अपेक्षा अधिक आत्मविश्वासी और लक्ष्य-केंद्रित बने हैं।
विद्यालय परिवार का मानना है कि इस प्रकार का नियमित कैरियर मार्गदर्शन ग्रामीण प्रतिभाओं को सही दिशा देने के साथ-साथ उन्हें प्रतिस्पर्धी युग में सफल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह प्रयास ग्रामीण विद्यार्थियों के जीवन में आशा, अवसर और उज्ज्वल भविष्य का नया मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now