नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बांकीमोंगरा में 76.98 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल बोले – जनसुविधाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बांकीमोंगरा में 76.98 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल बोले – जनसुविधाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

मुक्तिधाम उन्नयन, मटन मार्केट मरम्मत और सभी वार्डों में 60 सिंटेक्स टंकियों की स्थापना से नगरवासियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

कोरबा ACGN:- नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 8 के शिवालय मोहल्ला (जंगल साइड) में कुल 76.98 लाख रुपये की लागत से विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एवं नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।


भूमिपूजन किए गए कार्यों में वार्ड क्रमांक 8 में 49.24 लाख रुपये की लागत से मुक्तिधाम उन्नयन कार्य, 7.86 लाख रुपये की लागत से मटन मार्केट मरम्मत कार्य, वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक 30 सिंटेक्स पानी टंकियों की स्थापना हेतु 9.94 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 16 से 30 तक 30 सिंटेक्स पानी टंकियों की स्थापना हेतु 9.94 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मुक्तिधाम उन्नयन, मटन मार्केट की मरम्मत तथा पेयजल व्यवस्था से जुड़े कार्य लंबे समय से नगरवासियों की मांग थे, जिन्हें अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आगे भी नए कार्य स्वीकृत कराए जाएंगे और जनता की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।


नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सभी वार्डों में पेयजल सुविधा को मजबूत करने के लिए सिंटेक्स टंकियां स्थापित की जा रही हैं। साथ ही मुक्तिधाम एवं मटन मार्केट के उन्नयन से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं और भविष्य में भी जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।


इस अवसर पर भाजयुमो छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पार्षद संदीप डहरिया, अश्वनी मिश्रा, राकेश अग्रवाल, लक्षण सिंह कंवर, युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज मिश्रा, प्रकाश झा, विधायक प्रतिनिधि रितेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, देव राजपूत, नकूल पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों ने सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने का संकल्प दोहराया। वहीं उपस्थित नागरिकों ने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now