रायगढ़ पुलिस के विवेचकों को मिले 105 स्मार्ट मोबाइल (MDT), डिजिटल पुलिसिंग को मिलेगा नया आयाम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने क्राइम मीटिंग में थाना प्रभारियों को वितरित किए स्मार्ट मोबाइल डेटा टर्मिनल
रायगढ़ ACGN:- नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी एवं तकनीक आधारित क्रियान्वयन की दिशा में रायगढ़ पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिले के विवेचकों को 105 स्मार्ट मोबाइल डेटा टर्मिनल (MDT) उपलब्ध कराए हैं। इनका वितरण शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित क्राइम मीटिंग के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारियों को किया।
पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा उपलब्ध कराए गए इन स्मार्ट मोबाइल डेटा टर्मिनल का उद्देश्य भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के अनुरूप विवेचना प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और वैज्ञानिक बनाना है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि नवीन कानून लागू होने के बाद डिजिटल तकनीक की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। अब घटनास्थल से डिजिटल साक्ष्य संकलन, फोटो एवं वीडियो दस्तावेजीकरण, ऑनलाइन रिपोर्टिंग, पुलिस एप्लीकेशन के माध्यम से केस अपडेट तथा त्वरित सूचना आदान-प्रदान जैसे कार्य स्मार्ट मोबाइल के माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से किए जा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि मोबाइल डेटा टर्मिनल के उपयोग से विवेचक घटनास्थल पर ही आवश्यक डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित कर सकेंगे, जिससे अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार होगा और न्यायालय में अभियोजन पक्ष को मजबूत आधार मिलेगा। इससे विवेचना की गति, पारदर्शिता और विश्वसनीयता भी बढ़ेगी।
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों एवं विवेचकों को निर्देश दिए कि इन स्मार्ट मोबाइल का उपयोग केवल शासकीय कार्यों में किया जाए तथा तकनीक आधारित अनुसंधान और गुणवत्तापूर्ण विवेचना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विवेचक का लक्ष्य समयबद्ध और वैज्ञानिक विवेचना के माध्यम से पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाना होना चाहिए।
बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा, डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर, एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी, डीएसपी ट्रैफिक श्री उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी मुख्यालय श्री सुशांतो बनर्जी, आरआई अमित सिंह सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
अपने संदेश में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा, “नवीन कानूनों के अनुरूप तकनीक आधारित, वैज्ञानिक और समयबद्ध विवेचना ही आधुनिक पुलिसिंग की पहचान है। प्रत्येक विवेचक तकनीक का अधिकतम उपयोग कर पीड़ितों को त्वरित एवं प्रभावी न्याय दिलाना सुनिश्चित करें।”
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


