तुरकाडीह चौक में तलवार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कोनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
बिलासपुर ACGN:- बिलासपुर जिले के थाना कोनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुरकाडीह चौक में तलवार लहराकर आम नागरिकों को भयभीत करने वाले एक आरोपी को कोनी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस क्षेत्र में लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 10 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तुरकाडीह चौक में एक व्यक्ति तलवार लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक श्री विवेक कुमार पांडे के निर्देशन में पेट्रोलिंग दल तत्काल मौके पर पहुंचा।
पुलिस ने मौके से दयाशंकर लोनिया (32 वर्ष), पिता शोभाराम लोनिया, निवासी लोनियापारा, ग्राम घुटकू, थाना कोनी, जिला बिलासपुर को तलवार सहित हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


