जमीन विवाद में तलवार लहराने का वीडियो वायरल, महिला की शिकायत पर मामला दर्ज
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव
जमीन विवाद के बीच तलवार लहराकर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया अपराध
सूरजपुर ACGN:- सूरजपुर जिले के बंसदेई चौकी क्षेत्र में जमीन विवाद का मामला अब सोशल मीडिया तक पहुंच गया है। ग्राम बांसापारा में एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से तलवार लहराकर धमकी देने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार ग्राम गंगोटी कुम्हारपारा निवासी बेबी देवांगन ने आरोप लगाया है कि उसके चाचा ससुर लक्ष्मण देवांगन ने 9 जुलाई 2026 को जमीन विवाद को लेकर खेत में पहुंचकर हाथ में लोहे की तलवार लहराई, सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत में बताया गया है कि ग्राम बांसापारा स्थित लगभग 47 डिसमिल भूमि उसके पुत्र दीपक देवांगन के नाम दर्ज है, जिसका सीमांकन 15 जून 2026 को राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में कराया गया था। इसके बावजूद आरोपी द्वारा कथित रूप से उक्त भूमि पर खेती किए जाने का आरोप लगाया गया है।
महिला ने बताया कि घटना के समय वह अपनी बेटी ऊषा एवं बेटे सुमित के साथ ट्रैक्टर से खेत की जुताई-बुवाई कराने पहुंची थी। उसी दौरान आरोपी अपनी पत्नी के साथ वहां आया और कथित रूप से तलवार लहराते हुए जमीन पर अपना दावा करते हुए धमकी दी कि जो भी इस जमीन पर कदम रखेगा, उसे जान से मार देगा।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर बंसदेई चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(बी), 351(3) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा वायरल वीडियो की भी सत्यता की जांच की जा रही है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


