नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , साइकिल मिली, लेकिन पायडील नहीं! जिला प्रवेश उत्सव में व्यवस्थाओं पर उठे सवाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

साइकिल मिली, लेकिन पायडील नहीं! जिला प्रवेश उत्सव में व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बेमेतरा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता

मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना के तहत वितरित साइकिलों की गुणवत्ता और जिला प्रवेश उत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा तेज।

बेमेतरा ACGN:- बेमेतरा जिले के बेरला में आयोजित जिला प्रवेश उत्सव उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ, लेकिन कार्यक्रम के बाद व्यवस्थाओं और साइकिल वितरण को लेकर कई सवाल सामने आने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत वितरित कुछ साइकिलों में आवश्यक पुर्जों की कमी दिखाई दी। सोशल मीडिया में और प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ साइकिल बिना पैडल के मिलने की बात भी सामने आई, जिससे छात्राओं और अभिभावकों में नाराजगी देखी गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था तो की गई थी, लेकिन भोजन वितरण और भोजन करने की व्यवस्था पर्याप्त रूप से सुव्यवस्थित नहीं थी। बताया गया कि जिस स्थान पर भोजन परोसा जा रहा था, वहीं लोगों को भोजन भी करना पड़ा, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बनी रही।
वहीं, साइकिल वितरण के बाद गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कई साइकिलों में पैडल सहित अन्य कलपुर्जों की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं थी, जबकि कुछ साइकिलों में आवश्यक पुर्जों की कमी भी देखी गई।
इस पूरे मामले के बाद कई प्रश्न खड़े हो रहे हैं। क्या साइकिलों का वितरण से पहले भौतिक सत्यापन किया गया था? यदि किया गया था, तो बिना आवश्यक पुर्जों वाली साइकिलें वितरण तक कैसे पहुंच गईं? गुणवत्ता परीक्षण की जिम्मेदारी किस स्तर पर तय की गई थी? यदि शिकायतें सही हैं, तो संबंधित एजेंसी और अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होना आवश्यक होगी।
हालांकि, इस संबंध में शिक्षा विभाग अथवा जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि प्रशासन या विभाग का पक्ष प्राप्त होता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now