नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिलासपुर पुलिस का शिकायत निवारण शिविर सफल, 43 में से 41 शिकायतों का मौके पर हुआ निराकरण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बिलासपुर पुलिस का शिकायत निवारण शिविर सफल, 43 में से 41 शिकायतों का मौके पर हुआ निराकरण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

एसएसपी रजनेश सिंह ने स्वयं सुनी फरियादियों की समस्याएं, 8 मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश

बिलासपुर ACGN:- आम नागरिकों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस द्वारा शुक्रवार को बिलासगुड़ी चेतना भवन में वृहद शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी तथा थाना प्रभारी मौजूद रहे।
शिविर में कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 41 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, साइबर ठगी, लेन-देन में धोखाधड़ी तथा महिला संबंधी प्रकरण प्रमुख रहे।
शिविर के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 प्रकरणों में तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश संबंधित थाना प्रभारियों को दिए गए।


थानावार प्राप्त शिकायतों में महिला थाना से 8, कोतवाली से 7, सिरगिट्टी से 4, कोनी, रतनपुर एवं तोरवा से 3-3 तथा सिविल लाइन, सरकंडा, तखतपुर, चकरभाठा, सीपत और मस्तूरी से 2-2 शिकायतें प्राप्त हुईं।
इस अवसर पर एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने कहा कि जिला स्तर पर शिकायत निवारण शिविर आयोजित करने का उद्देश्य लोगों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना और उन्हें बार-बार थानों के चक्कर लगाने से राहत देना है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही पुलिस का पहला धर्म है और भविष्य में भी ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।


शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रामगोपाल करियारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती रश्मित कौर चावला, सीएसपी कोतवाली, सीएसपी सिविल लाइन, एसडीओपी कोटा, डीएसपी आईयूसीएडब्ल्यू सहित जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
शिविर में पहुंचे फरियादियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे आम नागरिकों के लिए राहतभरा कदम बताया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now