नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑपरेशन प्रहार का बड़ा एक्शन: 6.5 टन संदिग्ध कबाड़ और दो मालवाहक वाहन जब्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑपरेशन प्रहार का बड़ा एक्शन: 6.5 टन संदिग्ध कबाड़ और दो मालवाहक वाहन जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- संजय जेठवानी

लैलूंगा और छाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 28.48 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, दो चालकों पर वैधानिक कार्रवाई

रायगढ़ ACGN:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत लैलूंगा एवं छाल थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 6.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़, एक 14 चक्का ट्रक तथा एक माजदा मालवाहक वाहन सहित कुल 28.48 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त कर दो चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।

लैलूंगा थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव को 9 जुलाई को सूचना मिली थी कि एक 14 चक्का ट्रक में भारी मात्रा में संदिग्ध लोहे का स्क्रैप पत्थलगांव से लैलूंगा होते हुए घरघोड़ा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने खम्हार मोड़ मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर ट्रक क्रमांक CG-14 MF-0223 को रोककर जांच की। चालक महेन्द्र लहरे (36 वर्ष) निवासी गोढ़ीकला, जिला जशपुर से कबाड़ परिवहन के दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका।

जांच के दौरान ट्रक में लगभग 4.5 टन लोहे का स्क्रैप मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 1.08 लाख रुपये तथा ट्रक की कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने कुल 16.08 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त कर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की।

इसी दिन थाना छाल पुलिस ने लगातार दूसरे दिन भी अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम बोजिया के पास माजदा वाहन क्रमांक CG-12 AZ-3191 को रोककर जांच की। थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान को सूचना मिली थी कि वाहन में अवैध रूप से कबाड़ भरकर घरघोड़ा की ओर ले जाया जा रहा है। चालक भूपेन्द्र यादव (36 वर्ष) निवासी ढोढ़ीपारा, कोरबा से कबाड़ परिवहन के दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह भी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

वाहन की तलाशी में लगभग 2 टन लोहे का कबाड़, जिसमें लोहे की छड़, एंगल तथा वाहनों के पुराने पार्ट्स शामिल थे, बरामद हुआ। पुलिस ने 40 हजार रुपये मूल्य का कबाड़ तथा 12 लाख रुपये कीमत का माजदा वाहन जब्त कर कुल 12.40 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति अपने कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई की।

रायगढ़ पुलिस के अनुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत जिले में अवैध कबाड़ कारोबार, चोरी की संपत्ति के परिवहन तथा इससे जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जब्त कबाड़ के स्रोत, स्वामित्व और उससे जुड़े लोगों की भी जांच की जा रही है।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध कबाड़ का कारोबार चोरी और संगठित अपराधों की महत्वपूर्ण कड़ी है। ऐसे मामलों में बिना वैध दस्तावेज कबाड़ का परिवहन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल

अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now